Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा रद्द, पहलगाम मार्ग से ही होगी यात्रा

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा रद्द, पहलगाम मार्ग से ही होगी यात्रा
, शनिवार, 7 जुलाई 2018 (10:01 IST)
नई दिल्ली। बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए बालटाल के रास्ते जाने वाले यात्रियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब इस वर्ष इस रास्ते से अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया। श्रद्धालु अब भी पहलगाम के रास्ते से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा सकेंगे। 
 
बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बालटाल के रास्ते अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की माने तो बालटाल मार्ग यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है इसलिए यात्रा रद्द कर दी गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि खराब मौसम की वजह से कुछ दिनों पहले यात्रा को बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों से स्थगित कर दिया गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, 40 हजार रुपए में बेचा