Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदाबाद में चार मंजिला इमारत धराशायी, दस दबे

हमें फॉलो करें अहमदाबाद में चार मंजिला इमारत धराशायी, दस दबे
अहमदाबाद , रविवार, 26 अगस्त 2018 (23:35 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर में एक चार मंजिला इमारत रविवार को धराशायी हो गई जिसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि ओढव इलाके में गुरूद्वारा के निकट शाम को चार मंजिला इमारत का एक ब्लॉक अचानक धराशायी हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और कड़ी मशक्कत से इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। पांच लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि यह सरकार द्वारा बनाई गई इमारत थी। इसे सन् 1999 में बनाया गया था। इसमें एक ब्लॉक में 16-16 के दो ब्लॉक थे। कुल 32 फ्लैट में करीब 150 लोग इस बिल्डिंग में रहते थे। कुछ दिनों पहले ही इसे खाली कराया गया था, लेकिन एक दो परिवार के आठ से दस लोग वापस इसमें आ गए थे। रविवार शाम इसका एक ब्लॉक अचानक धराशाई हो गया। इसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम को भी यहां बुला लिया गया है। (Photo courtesy : ANI Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 16 अगस्त को ही हुआ था अटलबिहारी वाजपेयी का निधन, शिवसेना ने उठाए सवाल