Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

9 महीने में सृजित हुईं 44 लाख नौकरियां : ईपीएफओ

हमें फॉलो करें 9 महीने में सृजित हुईं 44 लाख नौकरियां : ईपीएफओ
नई दिल्ली , शनिवार, 21 जुलाई 2018 (22:26 IST)
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति कोष को संभालने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार पिछले साल सितंबर से इस साल मई के दौरान संगठित क्षेत्र में 44,74,859 नई नौकरियां दी गई।

हालांकि संगठन ने सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 के दौरान नए पंजीकृत सदस्यों की संख्या का पूर्वानुमान 41,26,138 से घटाकर 37,31,251 कर दिया है।
 
ईपीएफओ द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले आठ महीने के दौरान मई में सर्वाधिक 7,43,608 नए सदस्य जुड़े। इनमें से सर्वाधिक 2,51,526 सदस्य 18-21 साल आयुवर्ग के हैं।
 
इसी तरह इसमें 22-25 साल वर्ग के 1,90,090 सदस्य जुड़े। संगठन ने कहा कि ये शुरुआती आंकड़े हैं क्योंकि कर्मचारियों के आंकड़ों की गणना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। उसने कहा कि इन आंकड़ों में वैसे कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें अस्थाई तौर पर नौकरी मिली है। उसने कहा कि पूरे साल के आंकड़े में ये बाहर रह सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैनेटरी नैपकिन, राखी, टीवी-फ्रिज, बिजली के घरेलू सामान, जूते-चप्पल होंगे सस्ते : जीएसटी में मिली छूट