Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Live Updates : हिमाचल विधानसभा में पास हुआ बजट, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हमें फॉलो करें himachal political crisis
, बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (14:50 IST)
Himachal Political Crisis Live Updates : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। पल-पल की जानकारी...


02:45 PM, 28th Feb
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पास हुआ बजट। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित। 
भाजपा नेता जयराम ठाकुर से कांग्रेस के 6 नाराज विधायकों ने की मुलाकात। 
मुलाकात के बाद सभी 6 विधायक फिर पंचकूला रवाना।    
 

12:39 PM, 28th Feb
हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस्तीफे से  किया इनकार।

12:13 PM, 28th Feb
हिमाचल विधानसभा में जबरदस्त हंगामा। भाजपा विधायकों और मार्शल में तनातनी, जयराम ठाकुर के साथ धक्का मुक्की।
कई भाजपा विधायकों की तबीयत बिगड़ी, भाजपा विधायक विपिन परमार ने की डॉक्टर बुलाने की मांग। 
पंचकूला से शिमला लौटते ही विधानसभा पहुंचे 6 कांग्रेस विधायक। 
राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को दिया था वोट। 
मतदान के बाद पहुंचे थे पंचकूला।
 


12:03 PM, 28th Feb
हिमाचल विधानसभा से 15 भाजपा विधायक निष्कासित।
राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं भाजपा विधायक।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्यसिंह ने प्रियंका गांधी से की बात।

11:19 AM, 28th Feb
हिमाचल विधानसभा में स्पीकर का बड़ा फैसला, 14 भाजपा विधायक सदन से निष्कासित।
निष्कासित विधायकों में जयराम ठाकुर भी शामिल। कार्रवाई के विरोध में वेल में धरने के विरोध में बैठे भाजपा विधायक।
हिमाचल भाजपा में जबरदस्त हंगामा।

10:56 AM, 28th Feb
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का संकट बढ़ा। दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्यसिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा।
कहा-अगला कदम कुछ दिन बाद तय करूंगा। जनता के लिए मुश्किल फैसले लेने होते हैं।
भावनात्मक रूप से आहत हूं। प्रियंका गांधी से बात की। गेंद आलाकमान के पाले में।
हम चाहेंगे सरकार बचें।

10:19 AM, 28th Feb
राज्यपाल से मिले हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप पठानिया।
पंचकुला से शिमला लौट रह रहे कांग्रेस के 6 नाराज विधायक। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के हर्ष चौहान को वोट देने के बाद शिमला से गए थे पंचकुला।


08:04 AM, 28th Feb
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गवर्नर से मिले भाजपा विधायक, बजट पर वोट डिवीजन की मांग।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद ठाकुर ने कहा, सुक्खू सरकार बहुमत साबित करे। कांग्रेस के पास नैतिक अधिकार नहीं है।

07:49 AM, 28th Feb
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक।
कांग्रेस के 20 विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से नाराज। मुख्‍यमंत्री बदलने की मांग की।


07:48 AM, 28th Feb
कांग्रेस के 6 विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मंगलवार को शिमला से हरियाणा रवाना हुए।
ऐसा माना जाता है कि वे भाजपा के संपर्क में हैं।
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में 6 कांग्रेस विधायकों के भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के कुछ घंटे बाद अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाराज विधायकों से बातचीत करने के लिए वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी के शिवकुमार को नियुक्त किया है। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NCB और आतंकवादरोधी दस्ते ने जब्त की मादक पदार्थ की अब तक सबसे बड़ी खेप, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़