Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के प्रिंस की शाही शादी

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के प्रिंस की शाही शादी
webdunia

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

# माय हैशटैग
 
भारतीय सोशल मीडिया सोनम कपूर, हिमेश रेशमिया और नेपा धूपिया की शादी के चटखारों से मुक्त हुआ ही था कि वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकन अभिनेत्री मेगन मर्कले की शादी की चर्चा में जुट गया। सेलेब्रिटी की शादी को लेकर पूरी दुनिया में जिस तरह का पागलपन सवार होता है, वहीं प्रिंस की शादी में भी देखने को मिला। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के भाई प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी पूरी दुनिया के टीवी, प्रिंट और सोशल मीडिया पर छाई रही।


विलियम की शादी का लाइव प्रसारण पूरी दुनिया में हुआ और अमेरिका में ही 2 करोड़ 30 लाख लोगों ने उसे देखा। पूरी दुनिया में उस शादी को देखने वालों की संख्या 300 करोड़ बताई जाती है। अब अगर आपको प्रिंस हैरी की शादी की खबरों से बचना है, तो अखबार पढ़ना बंद कर दीजिए और टीवी का रिमोट एक तरफ रख दीजिए। इसके अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, स्नैपचेट आदि भी आपको नहीं देखने हैं। आज की दुनिया में यह संभव नहीं है, इसलिए आपको प्रिंस हैरी की शादी झेलनी ही होगी।

शादी भले ही ब्रिटेन के प्रिंस की हो, लेकिन झेलना आपको ही है। प्रिंस हैरी की शाही शादी के लिए सीएनएन से लेकर एनबीसी और सीबीसी से लेकर फॉक्स टीवी और बीबीसी हर एक ने लाइव कवरेज की व्यवस्था कर रखी है। इनमें से कुछ चैनलों पर तो शादी के बारे में सुबह 4 बजे से लेकर आधी रात को एक बजे तक लगातार 21 घंटे कवरेज किया गया।

इसके अलावा राइटर्स टीवी ने शाही शादी के बारे में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की। एंड्रायड ऐप से लेकर ऐपल टीवी तक हर जगह शाही शादी ही छाई रही। शाही शादी के बारे में इस तरह पागलपन छाया रहा कि हर कोई यह दावा कर रहा था कि हम सीधे विवाह के स्थान से कवरेज कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शाही राज महल में दूल्हा-दुल्हन की शानदार तस्वीरें पोस्ट करना पहले ही शुरू कर दिया था, जिन्हें लाखों लोगों ने पसंद किया। फैशन टीवी से लेकर लाइफ स्टाइल चैनल के सभी शो शादी में डूबे रहे।

शाही महल के अलावा सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर से भी सीधे प्रसारण किए गए। अंग्रेज अपने आप को कितना भी प्रगतिशील कहें, उन्हें यह बात पच नहीं रही है कि उनके राजकुमार की शादी एक ऐसी अमेरिकी अभिनेत्री से हो रही है, जो सात साल पहले शादी कर चुकी है और तलाक भी ले चुकी है।

शाही खानदान का पूरा इतिहास खंगाला जा रहा है और बताया जा रहा है कि प्रिंस हैरी के दादा ने भी तलाकशुदा युवती से शादी की थी, जिसके बदले उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा था। कई बार लगता है कि हम भारतीय लोग ही ऐसे लोगों से बेहतर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिर्फ यह फूल ही नहीं बल्कि उसकी पेंटिंग भी करवा सकती है बेटी की शादी