Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में फील्ड में तैनात नेताओं के रिश्तेदार पुलिस अफसर हटेंगे

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में फील्ड में तैनात नेताओं के रिश्तेदार पुलिस अफसर हटेंगे

विशेष प्रतिनिधि

भोपाल , गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (19:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में फील्ड में पोस्टेड नेताओं के रिश्तेदार पुलिस अफसरों को हटाया जाएगा। यह कहना है कार्यवाहक डीजीपी वीके सिंह का। वीके सिंह ने इस आदेश के तुरंत बाद राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद को हटा दिया गया।
 
पुलिस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी सिंह ने कहा कि शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही और इसके लिए रेंज के आईजी और खुद पुलिस मुख्यालय विशेष नजर रख रहा है। 
 
डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव में सुरक्षा और चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए काम करेगा। इसके साथ ही चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के साथ ही पूरे चुनाव पर नजर रखने के लिए पुलिस मुख्यालय में विशेष मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की पहली सूची जारी