Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर आचार संहिता उल्लंघन पर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

हमें फॉलो करें कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर आचार संहिता उल्लंघन पर गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

विशेष प्रतिनिधि

भोपाल , रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (19:28 IST)
भोपाल। एसटी एससी कानून मे संशोधन के विरोध के जरिए अपनी सियासी जमीन तैयार करने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को पुलिस ने दतिया में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ ये कार्रवाई की है। 
 
दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे देवकीनंदन को बिना अनुमति रैली निकालने पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बाद में देवकीनंदन ठाकुर को जमानत पर छोड़ दिया गया। अपनी गिरफ्तारी पर देवकी नंदन ठाकुर ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
 
मीडिया से बात करते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि वह केवल मां के दर्शन करना चाहते थे। उनकी न तो कोई पार्टी है और न वो खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। फिर उन पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की गई।

ठाकुर के संगठन ने पहले ही मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। ठाकुर ने अखण्ड भारत मिशन संगठन की स्थापना की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान आरोन फिंच संभालेंगे