Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'अजय' की पराजय पर निकले अरुण के आंसू (वीडियो)

हमें फॉलो करें 'अजय' की पराजय पर निकले अरुण के आंसू (वीडियो)
, गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (15:49 IST)
भोपाल। सियासी उठापटक के बीच यहां एक अजीब दृश्य देखने में आया जब कांग्रेस नेता अजय सिंह से मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के आंसू निकल आए। भावुक हुए अरुण यादव को अजय सिंह और आसपास के लोगों ने सांत्वना दी।
 
दरअसल भोपाल में अजय सिंह से अरुण यादव जब मिले तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। सत्ता के गलियारों में यह भी चर्चा रही कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और दोनों दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। लोग यह कयास लगाने लगे कि ये आंसू खुद की हार के थे या फिर सूबे में बन रही कांग्रेस की सरकार पर खुशी के आंसू।
 
 
 
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को अपनी परंपरागत सीट चुरहट से पराजय मिली, वहीं दूसरी ओर अरुण यादव बुधनी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से हार गए।
 
सियासी गलियारों में यह भी खबरें सामने आई कि कई विधायकों ने अजय सिंह को अपनी सीट छोड़ने की भी पेशकश की। अब राजनीतिक पंडित यह विश्लेषण करने में लगे हैं कि इन दिग्गजों को कांग्रेस सरकार में कौनसा पद मिलता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देवेन्द्र फडणवीस को झटका, निर्वाचन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का नोटिस