Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह

हमें फॉलो करें समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान जनता को ठगने का अभियान : अजय सिंह
, रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (15:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान' को राज्य की जनता को एक बार फिर ठगने का अभियान निरूपित किया है।
 
 
सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 15 साल तक स्वर्णिम, विकसित और समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते रहे। अब फिर ये कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है।
 
सिंह ने कहा कि यह अभियान पराजय के डर से शुरू किया गया है लेकिन जनता हकीकत जान चुकी है और वह बहकावे में नहीं आएगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैंक शेयरों में घटा म्यूचुअल फंड निवेश, यह सेक्टर अब भी निवेशकों की पहली पसंद