Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट, जिंदगी में एक बार तो बनता है जाना

हमें फॉलो करें ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट, जिंदगी में एक बार तो बनता है जाना
, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (20:37 IST)
Beautiful train route : कई लोग अधिकतर समय ट्रेन के सफर में ही रहते हैं। ट्रेन का सफर बस की अपेक्षा लंबा रहता है, लेकिन मजेदार और रोमांच से भरा होता है। यदि आप ट्रेन के सफर में और भी ज्यादा रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो भारत के इन सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट पर जरूर जाएं। सचमुच आपको आनंद आ जाएगा।
 
1. ऊटी से कुनूर | Ooty to Coonoor:
  • यदि आप ऊटी पहुंच ही गए हैं तो कुनूर घुमने में कोई बुराई नहीं। यह ऊटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
  • कम क्षेत्रफल में कुनूर नीलगिरी पर्वत पर बसा हुआ है यह एक छोटा सा कस्बा है।
  • यह चारों ओर से इसकी घुमावदार पहाड़ियां, चाय और कॉफी के बागानों से घिरा हुआ है।
  • यहां कुनूर से ऊटी तक टॉय ट्रेन चलती है, जो पर्यटकों के सुविधाजनक और मनोरंजक है। 
  • कुनूर से ऊटी के बीच ट्रेन यात्रा में वेलिंगटन के कैंटोमेंट एरिया के साथ बेहद खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं।
  • यहां देखने लायक स्‍थलों में हेरिटेज ट्रेन, सिम पार्क, वेलिंग्टन गोल्फ कोर्स, डॉल्फिन नोस, हाईफील्ड टी फैक्ट्री, लैंब रॉक और ड्रूग किला प्रमुख है।
 
2. मुंबई से गोवा की यात्रा | Mumbai to Goa:
  • मुंबई से गोवा के बीच की ट्रेन यात्रा में आप सह्याद्रि पर्वतमाला के साथ ही अरब सागर के किनारों को देखकर दंग रह जाएंगे।
  • यह महाराष्ट्र की सबसे सुंदर ट्रेन यात्रा मानी जाती है जिसमें प्रकृति के सभी तरह के नजारे देखे जा सकते हैं।
  • यह ट्रेन सुरंगों, पुलों, तटीय परिधियों, पश्चिमी घाटों की सीढ़ियों, असंख्य छोटी नदियों और हरे भरे मैदानों से होकर गुजरती है।
webdunia
3. कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम | Kanyakumari to Trivandrum:
  • कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम के बीच के ट्रेन रूट में आप प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
  • आइलैंड एक्सप्रेस से आप सबसे सुरम्य स्थानों के बीच से होते हुए आप गुजरते हैं।
  • इस बीच आप तमिल एवं केरल की वास्तुकला ट्रेन में बैठे-बैठे ही देख सकते हैं। 
  • लगभग 20 घंटे की यात्रा में आप केरल के खूबसूरत मंदिरों और चर्चों की सुंदरता को निकहार सकते हैं।
 
4. कर्जत से लोनावला | Karjat to Lonavala:
  • पश्चिमी घाट से गुजरने वाली रेल यात्रा भी सच में हैरान करने वाली यात्रा रहती है।
  • कर्जत से लोनावाला तक के रास्‍ते में आप ठाकुरवाड़ी, मंकी हिल्स और खंडाला से होकर गुजरेंगे।
  • इस दौरान आप प्रकृति की संदुरता और रहस्यों में खो जाएंगे।
  • मानसून के मौसम में ये सफर और भी सुहाना हो जाता है।
 
5. मंडपम से रामेश्वरम | Mandapam to Rameshwaram:
  • मंडपम से रामेश्वरम की ट्रेन यात्रा का अनुभव भी आप भूल नहीं पाएंगे।
  • समुद्र के बीच में मौजूद ट्रैक से गुजरती ट्रेन में सफर करना बेहद ही रोमांचकारी अनुभव रहता है।
  • इस पूरी यात्रा में एक घंटे का समय लगता है, लेकिन यह एक घंटा आप जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे।
webdunia
6. जैसलमेर से जोधपुर की यात्रा | Jaisalmer to Jodhpur:
  • दिल्ली जैसलमेर एक्सप्रेस में जोधपुर से जैसलमेर की ट्रेन यात्रा भी कोई भूल नहीं सकता है।
  • ‘डेजर्ट क्वीन’ नाम की इस ट्रेन में आप अपने मुकाम तक 6 घंटे में पहुंचेंगे।
  • 6 घंटे के इस सफर में रेगिस्तानी नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे।
  • इस सफल में पीली मिट्टी, यहां वहां पसरे टीले, ज़ेरोफाइटिक पेड़, ऊंट और रेगिस्तानी बस्तियां एक अगल ही लोक का अनुभव कराती है।
 
7. हिमालयन क्‍वीन शिमला | Kalka to Shimla on Himalayan Queen:
  • कालका-शिमला रेल लाइन पर यात्रा करना भी बहुत ही रोमांच भरा अनुभव रहेगा।
  • इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें टॉय ट्रेन से मिलती-जुलती हैं।
  • करीब 96 किमी लंबा यह मार्ग 102 सुरंगों और 82 पुलों से होकर गुजरता है।
  • 5 घंटे तक के सफर में भरपूर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।
  • चीड़ के पेड़, ओक, घाटियां, देवदार, रोडेंड्रोन के जंगल को देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे।
  • कालका-शिमला रेल लाइन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है.
 
8. दार्जिलिंग ट्रेन रूट | Darjeeling Train Route:
  • दार्जिलिंग की सैर शुरू होती है मशहूर टॉय ट्रेन से, जो पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के बीच से होते हुए गुजरती है।
  • इसकी यात्रा के दौरान चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीत नदियों के संगम के खूबसूरत नजारे सैलानियों का मन मोह लेते हैं।
  • बतसिया लूप से गुजरते समय ट्रेन यहां वृत्ताकार घूमती है और यात्रियों को 180 डिग्री के विस्तार में पहाड़ियां नजर आती हैं।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मेड इन हेवन 2' को लेकर किए गए याशिका दत्त के दावों को जोया अख्तर ने बताया गलत, पोस्ट जारी कर दी सफाई