Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Travel Tips: मानसून में घूमने की 5 खास जगह, रखें ये 5 सावधानियां

हमें फॉलो करें Travel Tips: मानसून में घूमने की 5 खास जगह, रखें ये 5 सावधानियां
, शनिवार, 24 जून 2023 (17:01 IST)
Monsoon Travel : मानसून में घूमने का मजा ही कुछ ओर है। यदि आप रोमांच और एडवेंचर पसंद करते हैं तो मानसून में भारत की इन खतरनाक जगहों पर घूमने जाने की रिस्क ले सकते हैं। परंतु यहां पर मानसून में घूमने के नियम भी जरूर जान लें। इसी के साथ ही यहां जाने से पहले 5 सावधानियां भी जरूर जान लें। यदि आप सावधानी नहीं रखेंगे तो खतरे में पड़ सकते हैं।
 
1. गोवा : गोवा ही नहीं बल्कि सभी समुद्री तटों पर हाई टाइड के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। यहां पर मानसून में जाना खतरनाक रहता है। बड़ी बड़ी लहरों के देखने के शौकीन लोग ही यहां जाते हैं। बारिश में यहां पर सभी तरह की वॉटर एक्टिविटी बंद रहती है और लोगों को समुद्र के तटों पर जाने की मनाई रहती है, लेकिन एडवेंचर के शौकीन लोग यहां खूब मजा लेते हैं।
 
2. मेघालय : यदि आप जंगल और बारिश का मजा लेना लेना चाहते हैं तो मेघालय जरूर जाएं। यहां प्रमुख रूप से शिलॉन्ग को जरूर देखें। मेघालय की राजधानी शिलॉन्‍ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। चेरापूंजी का स्‍थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो शिलॉन्‍ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। लेकिन यहां पर मानसून में घूमना खतरनाक है। 
 
3. अराकू घाटी: अराकू घाटी भी एक बड़ी खूबसूरत जगह है। यहां पर घूमने के लिए हर कोई लालयित रहता है। हिल स्टेशन के रूप में जानी जाने वाली अराकू घाटी आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में विशाखापट्टनम जिले स्थित है। लेकिन मानसून में यहां जाना खतरनाक हो सकता है। 
 
4. चांदीपुर: चांदीपुर तट उड़ीसा राज्य के बालेश्वर शहर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा देखने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। यहां पर मानसून में वही लोग जाते हैं जिन्हें बारिश और खतरों का शौक है। 
 
5. पचमढ़ी : यदि आप मध्य भारत अर्थात मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ में रहते हैं तो आपके लिए पचमढ़ी बेहतर स्थान है, लेकिन मानसून में यहां पहाड़ों पर फिसलन बढ़ जाती है। हालांकि यहां पर मानसून में ट्रेकिंग का मजा ही कुछ ओर है।
webdunia
मानसून में इन जगहों पर जाएं तो रखें 5 सावधानियां | 5 precautions to be taken while visiting these places in monsoon:-
 
1. ट्रैकिंग या राइड करें सोच समझकर : बारिश में सड़कें या कच्ची पक्की पगडंडियां फिसलनभरी हो जाती है। ट्रैकिंग के शौकीन हो तो सुरक्षा के सभी इंतजाम रखें। राइड करते समय पानी से भरे गड्डों का ध्यान रखें।
 
2. रेनकोट और छतरी : बारिश का मजा लेना है तो रेनकोट और फोल्डिंग वाली छतरी साथ में जरूर रखें। बारिश में भींगने के अपने ही मजे होते हैं परंतु इससे आपको सर्दी जुकाम भी हो सकता है और आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
 
3. लाइफ जैकेट और स्विमिंग ट्यूब : बारिश के कारण तमाम डैम्स और वॉटरफाल्स को देखने का आनंद ही कुछ ओर है। यदि आप यहां जा रहे हैं तो साथ में लाइफ जैकेट या स्विमिंग ट्यूब जरूर रखें। यदि आपको तैरना नहीं आता है तो किसी नदी, बावड़ी, तालाब, झील, कुएं, झरना आदि जगह की यात्रा कर रहे हैं और यदि आप अच्‍छे तैराक नहीं हैं इनसे दूर ही रहें। ऐसी जगह जानलेवा साबित हो सकती हैं। नहाते वक्त यह जान लें की पानी गंदा तो नहीं है। गंदे पानी से आपको स्किन डिजीज हो सकती है। चेहरा पीला पड़ सकता है। कान में संक्रमण फैल सकता है। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।
 
4. हेल्थ का रखें ध्यान : अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए खानपान पर ध्यान दें। तला गला और तेज मसाले वाला भोजन ना करें। नशा करके ना घूमें। पानी भरपूर पिएं। पानी पीने में बरतें सावधानी। एक बाक्स में आप जरूरी दवाईयों के साथ ही ग्लूकोज और इलेक्ट्रोल के पैकेट जरूर रखें और साथ ही। जरूरी दवाइयों में बुखार, एलर्जी, सर्दी जुकाम, एसिडिटी, सिरदर्द आदि की टैबलेट रख लें। 
 
5. वॉटरप्रूफ बैग्स : एक्‍सट्रा टॉवल, कंबल (मौसम के हिसाब से), चादर, नाइटी, एक्सट्रा नैपकीन आदि का विशेष ध्यान रखें। मजबूत वॉटरप्रूफ बैग्स रखें, जिसमें कपड़ें भींगने से बचे रहें।  बारिश से अपने सामान को बचाने के लिए भी इंतजाम करें। जैसे मोबाइल, पर्स, कपड़े, रुपए आदि। इसके लिए पोलिथिन का उपयोग कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम