Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Redmi Note 5 Pro हुआ सस्ता, मिल रहे हैं ये ऑफर्स...

हमें फॉलो करें Redmi Note 5 Pro हुआ सस्ता, मिल रहे हैं ये ऑफर्स...
, गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (10:03 IST)
Xiaomi Redmi Note 5 Pro लोकप्रिय स्मार्ट फोन्स में से एक है। जो यह फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज़ सेल में Redmi Note 5 Pro (रिव्यू) में 12,999 रुपए में बेचा जाएगा।
 
Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्‍विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह पहला मौका है, जब Xiaomi Redmi Note 5 Pro को सस्ते में बेचा जा रहा है। दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर वाले शाओमी के इस हैंडसेट को 2018 के फरवरी महीने में लांच किया था।
 
खबरों के अनुसार Xiaomi Redmi Note 5 Pro को सेल के दौरान 12,999 रुपए में बेचा जाएगा। फोन इस कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 14,999 रुपए से शुरू होती है।
 
इस कीमत में रेडमी नोट 5 प्रो का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिकता है। यही वेरिएंट 2,000 रुपए सस्ता होगा। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल में यूजर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट पा सकेंगे। इस तरह से Xiaomi Redmi Note 5 Pro आप 12,000 रुपए से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश : विनिंग फैक्टर बनेंगे युवा वोटर्स, रिझाने के लिए बनाया कांग्रेस ने 'खास प्लान' तो भाजपा चलेगी यह दांव