Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या भारत में लॉन्च होगा Honor 100? जानिए फीचर्स और कीमत

हमें फॉलो करें क्या भारत में लॉन्च होगा Honor 100? जानिए फीचर्स और कीमत
, सोमवार, 27 नवंबर 2023 (17:56 IST)
Honor 100 Series Launched : Honor 100  को चीन में लॉन्च किया गया है। सीरीज में Honor 100 और Honor 100 Pro को पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 120Hz FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह एक OLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 5000 एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। यह Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ आता है। यह स्मार्टफोन अभी चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे भारत में कब लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
 
क्या हैं फीचर्स : स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो Honor 100 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जो कि एक OLED पैनल है। यह कर्व्ड डिस्प्ले में आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। अधिकतम ब्राइटनेस 2600 निट्स की है। Honor 100 Pro में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले है जो एक कर्व्ड OLED डिस्प्ले है।

Honor 100 में 4nm Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है। साथ में Adreno 720 GPU है। Honor 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 चिप है और Adreno 740 GPU है। दोनों ही मॉडल्स में Android 13 आधारित MagicOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम आता है। 
 
क्या है कीमत : Honor 100 फोन तीन रैम कंफिग्रेशन में आता है। इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,499 (लगभग 29,200 रुपए) में आता है।

फोन का 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 32,700 रुपये) में आता है। और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,999 (लगभग 35,000 रुपए) में आता है।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Bright Black, Butterfly Blue, Monet Purple, और Moon Shadow White में ये प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार ने शुरू की निशुल्क तीर्थयात्रा