Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या मिजोरम में बदलेगी मतगणना की तारीख?

हमें फॉलो करें क्या मिजोरम में बदलेगी मतगणना की तारीख?
, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (11:45 IST)
Mizoram election news : ईसाई बहुल मिजोरम में विधानसभा चुनाव में मतगणना की तारीख बदलने की मांग जोरो पर है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), भाजपा और कांग्रेस सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग की है।
 
चुनाव आयोग को पत्र लिखने वालों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के प्रमुख चर्चों के समूह ‘मिजोरम कोहरान ह्रुएतुते कमेटी’ (MKHC) ने भी चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर मतगणना की तारीख बदलने का आग्रह किया है।
 
इन सभी का तर्क है कि रविवार का दिन ईसाइयों के लिए खास होता है और उसी दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है इसलिए उस दिन मतगणना नहीं की जानी चाहिए। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, मिजोरम में इसाइयों की आबादी करीब 87 फीसदी है।
 
webdunia
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा जबकि वोटो की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह अपनी जनता की सेवा के लिए पैदा हो जाऊंगा: CM शिवराज