Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चों को GK पढ़ाने के लिए ये 5 youtube channel हैं बेस्ट

हमें फॉलो करें youtube channels for kids
youtube channels for kids
आज के समय में बच्चों को पढ़ाने के लिए पेरेंट्स को स्मार्ट फोन की तरह स्मार्ट और अपडेटेड रहने की ज़रूरत है। बच्चों को पढाई में मजबूत बनाने के लिए सभी विषय पर ध्यान देना ज़रूरी है। इस सभी विषयों में जनरल नॉलेज भी बहुत ज़रूरी है। जनरल नॉलेज के ज़रिए बच्चे का पढाई का बेस मजबूत होता है। साथ ही भविष्य में पढाई के लिए बच्चों को हिस्ट्री, जियोग्राफी, मोरल साइंस जैसे विषय में समस्या नहीं आती है। आप अपने बच्चे की जनरल नॉलेज को youtube की मदद से बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन youtube channels को...
 
1. Homeschool Pop
आपके बच्चे के लिए यह चैनल बहुत इंटरेस्टिंग है क्योंकि इस चैनल में काफी attractive एनीमेशन है जिससे आपके बच्चे को सीखने में इंटरेस्ट आएगा। यह इंटरनेशनल चैनल है यानी इसमें भारतीय इतिहास या भारतीये संस्कृति से जुड़ी कम जानकारी है। पर इंटरनेशनल और जनरल नॉलेज के लिए यह बहुत अच्छा चैनल है। इस चैनल में बच्चों को स्पेनिश भी सिखाई जाती है। इस चैनल के 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
 
2. Nat Geo Kids
नेशनल जियोग्राफी हम सबने कभी न कभी टीवी पर ज़रूर देखा है। इसका youtube चैनल खास बच्चों के लिए बनाया गया है। इस चैनल में सिर्फ जानवरों के बारे में नहीं बताया जाता है बल्कि इंटरेस्टिंग फक्ट्स्ब भी बताए जाते हैं। जियोग्राफी की नॉलेज के लिए यह चैनल बहुत बेहतरीन है। साथ ही अगर बच्चों को जियोग्राफी, पर्यावरण और प्रकृति के बारे में सीखना है तो यह चैनल काफी अच्छा है। इस चैनल के 930 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
webdunia
3. Kids Academy
यह चैनल बच्चों के लिए बहुत रोमांचक है क्योंकि इसका एनीमेशन काफी क्यूट है। यह चैनल pre school के बच्चों के लिए ज्यादा अच्छा है। इस चैनल में DIY craft, english alphabet, science experiments और social study जैसे टॉपिक बताए जाते हैं। इस चैनल के 750 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 
 
4. Pebbles Kids Learning
यह चैनल खास इंडियन स्टूडेंट के लिए बनाया गया है। इस चैनल के कई और भी चैनल हैं जो भारत की मात्र भाषा पर आधारित हैं। इस चैनल में बच्चों को बेसिक इंग्लिश लिखने का तरीका, साइंस और गणित जैसे सब्जेक्ट सिखाए जाते हैं। यह चैनल 6-8 साल के बच्चों के लिए परफेक्ट है। इस चैनल के 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
 
5. Free School
यह चैनल बच्चों की जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए काफी अच्छा है। इस चैनल का एनीमेशन और ग्राफ़िक्स काफी अच्छा है। इस चैनल में प्रकृति से संबंधित जनरल सवालों का जवाब दिया जाएगा। साथ ही इसमें अमेरिका का इतिहास भी बताया गया है। साइंस की नॉलेज के लिए यह चैनल काफी अच्छा है। इस चैनल के 690 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Hindi diwas 2023 : हिंदी को बढ़ावा देने के लिये हम सब क्या करें?