Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या है मकर संक्रांति का पुण्यकाल, कब करें दान, पढ़ें राशियों पर असर

हमें फॉलो करें क्या है मकर संक्रांति का पुण्यकाल, कब करें दान, पढ़ें राशियों पर असर
इस वर्ष 2018 में संक्रांति 14 जनवरी (रविवार) को मनाई जा रही है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल समय 14 जनवरी 2018 के दिन दोपहर 2:00 से सायं 5.40 तक रहेगा। 
 
पुण्यकाल स्नान, दान, मंत्र, जप तथा अन्य धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। इसमें भी महापुण्यकाल का समय बहुत सीमित है। महापुण्य काल का समय 14 जनवरी 2018 के दिन दोपहर 2:00 से 2:24 तक ही रहेगा। दान के लिए सर्वश्रेष्ठ समय दोपहर 2:00 से 2:24 तक ही माना जाएगा। 
 
ऐसा होगा पर्व का स्वरूप
 
- वाहन : भैंसा
- उपवाहन :  ऊंट
- वस्त्र : काले
- पात्र : खप्पर
- भक्षण :  दही
 
सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर असर
 
मेष : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
वृष : विवाद और मानसिक कष्ट की संभावना बनेगी।
 
मिथुन : कोर्ट-कचहरी के मसलों में कष्ट और धन का अपव्यय हो सकता है।
 
कर्क : दांपत्य संबंधों में विवाद और मान हानि की संभावना है।
 
सिंह : शत्रुओं पर विजय प्राप्ति और रोगों से निजात मिलेगी।
 
कन्या : उच्च अधिकारियों से तनाव मिलेगा, संभल कर यात्रा करने की आवश्यकता है।
 
तुला : जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सर्तकता रखने की आवश्यकता है।
 
वृश्चिक : तरक्की के अवसर और आय में वृद्धि की संभवना है।
 
धनु : धन हानि और सिर और आंखों में पीड़ा के योग है।
 
मकर : मान-सम्मान में वृद्धि। लाभ के अवसर आ रहे हैं। धन के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।
 
कुंभ : यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि। यात्रा-मनोरंजन के योग हैं। धन प्राप्ति के विशेष अवसर आएंगे। 
 
मीन: धन, पदोन्नति और मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मकर संक्रांति के 10 रोचक तथ्य