समस्या बताने आए लोगों पर पार्षद ने दर्ज कराया SC-ST एक्ट में मामला

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (14:42 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बताने पार्षद के घर पहुंचे करीब 100 से भी ज्यादा स्थानीय लोगों पर पार्षद द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराने का मामला सामने आया है।
 
बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने क्षेत्र में खुले चेंबर, सड़कों की खराब स्थिति और सीवर का पानी बहने की शिकायत लेकर पार्षद के घर पहुंचे थे।
 
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने को बताया कि सभी लोग पार्षद के घर अपनी समस्याएं बताने गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एफआईआर में लोगों पर मारपीट-गालीगलौज और दुर्व्यवहार जैसे आरोप लगे हैं। विवेचना शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्थानीय कांग्रेस पार्षद चर्तर्भुज धनोलिया के घर मंगलवार को करीब 100 लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर गए थे। इसी दौरान अपनी सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने पार्षद के घर के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे गुस्साए पार्षद ने थाटीपुर थाने में सभी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

TIME मैगजीन की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली हस्तियों में साक्षी मलिक और आलिया भट्ट शामिल

सांसद रवि किशन की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला के खिलाफ FIR

कांकेर के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब पसरा है सन्नाटा

मुंबई में गर्मी ने बरपाया कहर, 14 साल में मंगलवार रहा अप्रैल का सबसे गर्म दिन

हार का डर? बिना लड़े ही चुनाव मैदान से हटे गुलाम नबी आजाद

अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया उदाहरण का देकर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL

राजस्थान की 4 लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर

पूरा देश कह रहा, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे : योगी आदित्यनाथ

Lok Sabha Elections 2024 : अरुण गोविल ने खुद को क्यों बताया आधा ठाकुर? मेरठ में चुनाव जीतने के लिए नया दांव

खुद को कृष्ण की गोपी मानती हैं भाजपा सांसद हेमा मालिनी

अगला लेख