Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महुआ बीनने गई महिला की पत्थर मारकर हत्या

हमें फॉलो करें महुआ बीनने गई महिला की पत्थर मारकर हत्या
सीहोर , रविवार, 18 मार्च 2018 (11:51 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला की पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुराड़िया वर्मा निवासी राजल बाई (50) रोजाना की तरह शनिवार को भी जंगल में महुआ बीनने गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाशी शुरू की तथा तलाशते हुए वे जंगल में पहुंचे तो राजल बाई को खून से लथपथ पड़ा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के सिर पर कई निशान थे।
 
प्रथम स्तर पर पत्थर से मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर आई। फिलहाल महिला की हत्या किसने और क्यों की? इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस ने मोदी पर लगाया यह गंभीर आरोप...