Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति को छुड़ाने की आस में समझौता करने गई गर्भवती पत्नी के साथ गैंगरेप, पेट्रोल डालकर जलाया

हमें फॉलो करें पति को छुड़ाने की आस में समझौता करने गई गर्भवती पत्नी के साथ गैंगरेप, पेट्रोल डालकर जलाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (17:52 IST)
Madhya Pradesh Gang Rape Case: एमपी के मुरैना से बेहद बर्बर और खौफनाक खबर सामने आई है। एक गर्भवती महिला अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली औरत के घर समझौता करने गई थी। समझौते की उम्‍मीद और पति के जेल से छूटने की आस में जब वो उस औरत के घर पहुंची तो उसने कभी सोचा नहीं था ऐसी दरिंदगी उसके साथ की गई।

जब पीडित महिला समझौते के लिए उस औरत के घर पहुंची तो उसके साथ बाचतीत करने के बजाए महिला के घर में मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब वो किसी तरह से वहां से भागने लगी तो उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है। बता दें कि पीडित महिला गर्भवती है।
आग से पीड़िता 80 फीसदी झुलस चुकी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहां की है घटना : घटना मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के पास स्थित चांदपुर गांव की है। जिस गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप हुआ है, उसका पति पहले से दुष्कर्म का आरोपी है। यह पीड़िता समझौता करने के लिए पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर गई थी। इस दौरान दूसरी महिला से समझौता तो नहीं हुआ, लेकिन इस दौरान तीन लोगों ने रेप के आरोपी की पत्नी को पकड़कर उसके साथ गैंगरेप किया।

पेट्रोल डालकर लगाई आग : जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगी दी, जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई है। झुलसी महिला को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त पीड़िता का एक वीडियो बनाया गया, जिसमें वह कह रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर दूसरी महिला और तीन लोगों ने उसे जला दिया।

क्‍या कहा पुलिस ने : इसे लेकर अंबाह थाने के इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने कहा कि पीड़िता गांव में उस महिला से समझौता करने गई थी, जिसने उसके पति पर रेप का आरोप लगाया था। इस दौरान विवाद सुझलने के बजाए महिला के घर में मौजूद तीन लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पति ने पुलिस को पत्नी के बयान वाला वीडियो सौंप दिया है।

बता दें कि जिस महिला को जलाया गया है, उसके पति के खिलाफ जनवरी में रेप का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। ऐसे में दोनों महिला के परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। झुलसी महिला ने मजिस्ट्रेट को अपने बयान दर्ज कराया है।
Edited by Navin Rangiyal


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कांग्रेस के एक दर्जन विधायक और पूर्व सांसद भाजपा में हो सकते हैं शामिल