Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में कांग्रेस का 'अनोखा' विरोध प्रदर्शन, क्षतिग्रस्त जवाहर मार्ग पुल को बनाया 'खेल मैदान'

हमें फॉलो करें इंदौर में कांग्रेस का 'अनोखा' विरोध प्रदर्शन, क्षतिग्रस्त जवाहर मार्ग पुल को बनाया 'खेल मैदान'
, शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (22:54 IST)
इंदौर। बीते 5 दिनों से इंदौर के सबसे व्यस्ततम जवाहर मार्ग (प्रेमसुख टॉकीज के समीप) के पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त होने से उस पर से आवागमन बंद कर दिया था जिसकी वजह से शहर के हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था भी दम तोड़ चुकी है। शहर के सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और पुल को बना डाला खेल का मैदान। जवाहर मार्ग पुल पर बनाया 'स्मार्ट स्टेडियम' बनाते हुए यहां क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्‍डी खेलकर भाजपा पर कटाक्ष किया।
 
15 साल पहले ही पूरी हो चुकी थी पुल की मियाद : शुक्रवार को कांग्रेस नेता पिंटू जोशी के नेतृत्व में किए गए उक्त प्रदर्शन में स्मार्ट स्टेडियम बनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री, महापौर और सांसद पैवेलियन बनाया गया। कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने कहा कि इस पुल की मियाद 15 साल पहले ही पूरी हो चुकी थी, इसके बावजूद इसका कोई काम नहीं किया गया।
webdunia
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी : कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद त्योहारी सीजन में शहर का मध्य क्षेत्र शांत हो गया है और पुल के आसपास का व्यापार ठप हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
 
शनिवार से बंद है जवाहर मार्ग पुल : उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को जवाहर मार्ग पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। आशंकित दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर इसे बंद कर दिया था। इस मार्ग पर सुबह से देर रात तक हजारों वाहन गुजरते हैं। पुल के बंद करने से शहर के हजारों लोग बीते 5 दिनों से परेशान हैं। गुरुवार को शहर की सांसद सुमित्रा महाजन ने महापौर मालिनी गौड़ के साथ पुल का जायजा लिया।
webdunia
चन्द्रभागा और चंपाबाग से निकालेंगे ट्रैफिक : पता चला है कि जवाहर मार्ग पुल बंद करने से ट्रैफिक चन्द्रभागा और चंपाबाग पुल से निकाला जाएगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे नगर निगम के अधिकारी नंदलालपुरा चौराहे पर पहुंचे। दोनों तरफ से रोड को अधिकारियों ने देखकर जायजा लिया। चन्द्रभागा और चंपाबाग पुल पर भी अफसर पहुंचे। निगम कमिशनर आशीष सिंह के मुताबिक चन्द्रभागा पुल के रोड का अधूरा काम 3 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 1 अक्टूबर से ट्रैफिक उधर मोड़ दिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Asia Cup 2018 Final, IND vs BAN : भारत - बांग्लादेश मैच का ताजा हाल