Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डिंडौरी में बस खाई में गिरी, छह की मौत

हमें फॉलो करें डिंडौरी में बस खाई में गिरी, छह की मौत
जबलपुर , रविवार, 21 मई 2017 (10:54 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय के समीप एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से अमरकंटक की ओर जा रही बस शनिवार देर रात डिंडौरी से पांच किलोमीटर आगे अमरकंटक मार्ग में जोगीटिकरिया घाट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें जबलपुर लाया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रणब, अंसारी, सोनिया ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि