Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेलवे ट्रेक पर चट्टानें, यातायात प्रभावित

हमें फॉलो करें रेलवे ट्रेक पर चट्टानें, यातायात प्रभावित
, शनिवार, 29 जुलाई 2017 (12:35 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रेलवे ट्रेक पर बारिश के चलते चट्टानें गिरने से कई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
 
मध्य रेल के जनसंपर्क अधिकारी पीडी पाटिल ने बताया कि शुक्रवार शाम गुड़न खापा रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रेक पर चट्टानें गिरने से रेल यातायात रोक दिया गया था। दोपहर करीब 3 से शाम 5.30 बजे तक नई दिल्ली-चेन्नई ट्रेक बाधित रहा। कई ट्रेनों को नजदीकी स्टेशनों पर रोका गया। 
 
भारी बारिश के कारण ट्रेक पर घाट सेक्शन में पत्थर गिरने की यह इस वर्षाकाल की पहली घटना थी। इस दौरान कई एक्सप्रेस गाड़ियों को मुलताई, आमला, चिचंड और अन्य स्टेशनों पर रोका गया। मार्ग से पत्थर हटा दिए जाने के बाद से वहां यातायात सामान्य कर दिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नर्मदा किनारे राजघाट पर अनिश्चितकालीन सामूहिक उपवास...