Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर पथराव के आरोप में 5 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर पथराव के आरोप में 5 गिरफ्तार
, सोमवार, 16 मई 2022 (16:24 IST)
राजगढ़ (मप्र)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पथराव किया जिसके बाद दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकाली गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात पिपलिया गांव में हुई घटना के सिलसिले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
जीरापुर पुलिस थाने के निरीक्षक प्रभात गौर ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों जिनमें ज्यादातर डांगी समुदाय के लोग थे, ने विवाह स्थल पर कथित तौर पर पत्थर फेंके, क्योंकि वे दलित दूल्हे के गांव में बारात लेकर आने के खिलाफ थे।
 
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। गौर ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाटनपुर गांव से आने वाले दूल्हे पक्ष के सदस्यों को भी रास्ते में कुछ देर के लिए रोका। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में दूल्हे की बारात निकाली गई और बाद में शांतिपूर्ण तरीके से शादी संपन्न हुई।
 
उन्होंने कहा कि 18 अज्ञात आरोपियों सहित 40 लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भादंवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 5 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लुंबिनी में बोले PM मोदी ने बुद्ध से बताया अपना खास रिश्ता, कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनने से नेपाल के लोग भी खुश