Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवराज सिंह चौहान सबसे धनी मुख्यमंत्री

हमें फॉलो करें शिवराज सिंह चौहान सबसे धनी मुख्यमंत्री
नई दिल्ली , रविवार, 8 दिसंबर 2013 (23:45 IST)
PTI
नई दिल्ली। 6.27 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के साथ ही मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान चार राज्यों में बनने जा रहे मुख्यमंत्रियों में सबसे धनी होंगे।

चौहान का बतौर मुख्यमंत्री यह निरंतर तीसरा कार्यकाल है जबकि उनके पार्टी सहयोगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हषर्वर्धन उन चार राज्यों के संभावित प्रमुखों में सबसे कम संपत्ति वाले हैं, जहां विधानसभा चुनाव नतीजे की आज घोषणा हुई।

हषर्वर्धन की घोषित संपत्ति 2.8 करोड़ है जबकि राजस्थान की नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के पास 4.04 करोड़ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के पास 5.61 करोड़ रुपए की संपत्ति है। सबसे रोचक बात यह है कि चौहान घोषित देनदारियों के लिहाज से मुख्यमंत्री पद पर संभवत: आसीन होने वाले चार नेताओं में 74 लाख रुपए के साथ सबसे आगे है। हषर्वर्धन पर 19.5 लाख रुपए, वसुंधरा राजे की 7.29 लाख रुपए और सिंह पर 30.7 लाख रुपए की देनदारियां हैं।

जहां चौहान और राजे ने भारी अंतर से अपने दल को जिताया वहीं दिल्ली और छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर रही है। दो निर्वतमान मुख्यमंत्रियों-दिल्ली की शीला दीक्षित और राजस्थान के अशोक गहलोत पर शून्य देनदारियां हैं। मुख्यमंत्री पद के अन्य उम्मीदवारों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर 41.2 लाख रुपए की देनदारियां हैं ।

नवीनतम वित्त वर्ष 2012-13 में कुल आय की दृष्टि से वसंधुरा राजे और चौहान 17 लाख रुपए से अधिक आय के साथ शीर्ष पर हैं। वसुंधरा राजे की कमाई 17.45 लाख रुपए और चौहान की कमाई 17.12 लाख रुपए है।

उनके बाद रमन सिंह (14.59 लाख रुपए) और शीला दीक्षित (13.94 लाख रुपए) का नंबर आता है। चौहान की 6.27 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति में 3.63 करोड़ रुपए की कृषि जमीन, 1.6 करोड़ रुपए का आवासीय भवन और 34 लाख रुपए गैर कृषि जमीन है। इसके अलावा उनके पास 20.96 लाख रुपए का नकद जमा और 15.6 लाख रुपए के जेवर हैं।

यह विश्लेषण उम्मीदवारों द्वारा प्रदत्त आंकड़े पर आधारित है और एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स द्वारा तैयार किए गए हैं। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी वहां कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद की दौड में मानी जाती थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi