Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

March 2024 lunar eclipse: उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या होता है?

हमें फॉलो करें what is penumbral lunar eclipse in hindi

WD Feature Desk

March 2024 lunar eclipse:25 मार्च 2024 सोमवार होली के दिन चंद्र ग्रहण का योग है। इस चंद्र ग्रहण को उपच्छाया यानी उपछाया चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। सुबह 10:24 बजे से दोपहर 03:01 बजे तक यह चंद्र ग्रहण रहेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा तो इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। आओ जानते हैं कि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या होता है।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण प्रारंभ :- भारतीय समय अनुसार 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण समाप्त :- इंडियन टाइम अनुसार 25 मार्च 2024 दोपहर 03:01 पर।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि :- इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
 
क्या है उपछाया चंद्र ग्रहण : उपछाया ग्रहण अर्थात वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं होगा। मतलब यह ग्रहण ऐसी स्थिति में बनता है जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपछाया मात्र पड़ती है। उपछाया अर्थात वास्तविक छाया नहीं बल्कि एक धुंधली सी छाया नजर आती है। मतलब यह कि ग्रहण काल में चंद्रमा कहीं से कटा हुआ होने की बजाय अपने पूरे आकार में नजर आएगा, लेकिन धुंधला सा।
 
हालांकि प्रत्येक चंद्र ग्रहण के प्रारंभ होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में ही प्रवेश करता है, जिसे चंद्र मालिन्य या अंग्रेजी में पेनुम्ब्रल (Penumbra) कहा जाता है। उसके बाद ही चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया (Umbra) में प्रवेश करता है, तभी उसे चंद्रग्रहण कहते हैं। पेनुम्ब्रल अवस्था में चंद्रमा का बिंब काला होने की बजाए धुंधलासा नजर आएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Amarnath Yatra: 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी यात्रा, इस बार भी 10 लाख को न्योता