Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेटिंग के दौरान कभी न करें यह 6 गलतियां

हमें फॉलो करें डेटिंग के दौरान कभी न करें यह 6 गलतियां
अगर आप किसी प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत करने जा रहे हैं और अपनी पहली डेट के लिए आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है, तो लड़की से पहली मुलाकात में यह 6 गलतियां बिल्कुल मत कीजिएगा, वरना आगे बढ़ते रिश्ते पर ब्रेक या फुलस्टॉप भी लग सकता है। तो अच्छे काम में देर किस बात की, अभी पढ़ि‍ए यह टिप्स - 


 
डेटिंग के दौरान कुछ छोटी- मोटी गलतफहमियां कई बार बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बात ना बिगड़े और आपका इम्प्रेशन जबरदस्त रहे तो कुछ विशेष तरीके हैं जिन्हें अपनाकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने धाक जमा सकते हैं। जानिए कुछ ऐसी बातें जो डेटिंग के दौरान लड़कियां 'पसंद नहीं' करतीं।

ना करें शादी की बात : लड़कियां लड़कों की तुलना में शादी के बारे में बहुत कम या नहीं के बराबर सोचती हैं। हालांकि ऐसा माना जाता है कि लड़कियां बड़ी होते ही शादी के बारे में सोचने लगती हैं। और अगर मान भी लिया जाए कि ऐसा है तो इसकी वजह भारतीय परवरिश और पारिवारिक दबाव होता है। 

webdunia
कहने का मतलब है कि जब डेट के दौरान कोई लड़का शादी की बात करता है तो यह बात लड़की पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

धारणाएं बना लेना : आमतौर पर लड़के किसी भी लड़की से मिलने से पहले उसके बारे में बिना किसी आधार के एक धारणा बना लेना, बनने इस नए रिश्ते के लिए घातक हो सकता है।

webdunia

 
एक लड़की के लिए यह बेहद निराशाजनक होता है जब लड़का अपने लिए बीयर ऑर्डर करते हुए लड़की के लिए सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर करता है। वह खुद ही यह मान  लेता है कि लड़की सॉफ्टड्रिंक ही पसंद करेगी जो कि आपकी फ्रेंड के सामने गलत प्रभाव डालता है।

कृपया हाथ ना लगाएं, हम अभी मिले ही हैं : जब पहली  ही मुलाकात में कोई लड़का ज्यादा निकट आने का प्रयास करता है या बिना वजह गले लगाने की कोशिश करता है, तो यह बात लड़की को खराब लग सकती है
 
webdunia

 
भले ही लड़का यह सबकुछ अच्छी सोच के साथ कर रहा हो लेकिन  लड़कियां इसे अपने नजरिये से भी सोचती हैं जो पहली बार में ही सकारात्मक नहीं हो सकता

सन्नाटा ना होने दें : डेटिंग के दौरान कभी अपने बीच सन्नाटा ना पसरने दें। जब आप दोनों के बीच सामान्य बातों का दौर खत्म हो जाए तो कुछ रोचक बातों के माध्यम से बातचीत आगे जरूर बढ़ाएं जिससे सुनने में लड़की रूचि लेती दिखाई दे । 
 
webdunia


ऐसे लड़के जो अधिक आलसी या कम बातें करते हैं और बातचीत के अपने आप आगे बढ़ने देने का इंतजार करते हैं, वो बोरिंग कहलाते हैं। इस तरह के बोरि‍ंग लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होते। 

बेकार की जानकारी निकालना : क्या आप शादी के बाद काम करना चाहेंगी? तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड्स थे? तुम्हारी सैलरी कितनी है? यह ऐसे सवाल हैं जो दो लोगों के बीच अमूमन आ ही जाते हैं। 

 
webdunia

 
अगर आप सिंगल हैं और किसी लड़की के साथ डेट पर हैं तो आप और भी कई दिलचस्प सवाल पूछ सकते हैं। पहली कुछ डेट्स में इस तरह के बेहद व्यक्तिगत सवाल आप के इम्प्रेशन को खराब कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi