Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वडोदरा से भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट नहीं लड़ेंगी चुनाव, जानिए क्या है वजह?

हमें फॉलो करें ranjan ben bhat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 23 मार्च 2024 (11:57 IST)
Loksabha election news : गुजरात के वडोदरा से भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट ने शनिवार को लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पार्टी ने उन्हें इस बार भी वडोदरा से टिकट दिया था।
रंजनबेन सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं रंजनबेन धनंजय भट्‌ट अपने निजी कारणों से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही हूं।
 
कहा जा रहा है कि उन्होंने गुटबाजी के चलते चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि रंजन बेन के उम्मीदवारी वापस लेने के पीछे ज्योतिबेन पंड्या और केतन इनामदार का दबाव काम कर रहा है।
 
पार्टी ने उन्होंने तीसरी बार वडोदरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद से वडोदरा की राजनीति गरमाई हुई थी।
रंजनबेन भट्‌ट के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब वडोदरा में नए चेहरे की चर्चा शुरू हो गई है। इसमें गार्गी दवे का नाम चर्चा में आया है। संघ बैकग्राउंड से आने वाली गार्गी दवे काफी लो प्रोफाइल रहती हैं। वे शहर भाजपा के पदाधिकारी हैं।
 
टिकट के लिए जो नाम चर्चा में हैं उनमें शहर बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. विजय शाह क भी नाम शामिल है। इसके अलावा पूर्व कानून मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी भी टिकट की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य महिला दावेदारों में सीमाबेन मोहिले का नाम भी लिया जा रहा है।
Report by : Webdunia Gujarati 
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP ने राधिका सरथ कुमार को विरुधुनगर सीट से बनाया उम्मीदवार