Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha Elections 2024 : सहीराम पहलवान के समर्थन में सुनीता केजरीवाल का रोड शो, BJP पर लगाए आरोप

हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2024 : सहीराम पहलवान के समर्थन में सुनीता केजरीवाल का रोड शो, BJP पर लगाए आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 5 मई 2024 (23:26 IST)
Sunita Kejriwals roadshow in Delhi :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की आवाज को ‘दबाने’ के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया। उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में ‘तानाशाही’ के खिलाफ मतदान करने का आह्वान किया। सुनीता ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिणी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में अपना तीसरा रोड शो किया।
यह इलाका आम आदमी पार्टी के झंडों से भरा हुआ था और लोग अपनी बालकनियों पर संदेश लेकर खड़े थे, जिन पर लिखा था, ‘‘आई लव केजरीवाल’’, ‘‘वी मिस यू केजरीवाल’’। सुनीता ने देवली में रोड शो किया और लोगों ने उनकी कार पर फूलों की वर्षा की।
 
उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक बनवाए और दिल्ली में हर महिला को 1,000 रुपये देने का वादा किया।
 
सुनीता ने दावा किया, ‘‘उनकी आवाज को दबाने के लिए चुनाव से ठीक पहले उन्हें (मुख्यमंत्री) जेल में डाल दिया गया। तानाशाही चरम पर है। कृपया इस देश को बचाएं। कृपया गर्मी की परवाह किए बिना अपना वोट डालें।’’
सुनीता ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतिद्वंद्वी इस बात से परेशान हैं कि दिल्ली ने उन्हें तीन बार चुना है। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल शेर हैं और उन्हें कोई झुका या तोड़ नहीं सकता।’’
 
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपके मुख्यमंत्री और मेरे पति को जेल में डाल दिया गया है। किसी भी अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है। वे कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर जांच 10 साल तक चलेगी, तो क्या वे उन्हें 10 साल तक जेल में रखेंगे? यह सरासर गुंडागर्दी और तानाशाही है।’’ केजरीवाल को 21 मार्च को शराब नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।  भाषा


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकी हमला नहीं, BJP की स्टंटबाजी है, पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हमले को लेकर पूर्व CM का बड़ा दावा