Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनाथ ने कांग्रेस पर लगाया देश के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को नष्ट करने का आरोप

कहा, भाजपा धर्म या किसी भी तरह के भेदभाव से करती है परहेज

हमें फॉलो करें राजनाथ ने कांग्रेस पर लगाया देश के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को नष्ट करने का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (17:54 IST)
Rajnath's allegations against Congress: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को कांग्रेस पर देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करने और हिन्दुओं एवं मुसलमानों को विभाजित करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के पक्ष में खूंटी (Jharkhand) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के कल्याण के खिलाफ काम कर रही है।
 
भाजपा धर्म या किसी भी तरह के भेदभाव से परहेज करती है : उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट कर दिया लेकिन भाजपा धर्म या जाति के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव से परहेज करती है।
 
कांग्रेस ने आरक्षण खत्म किया : सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने नई दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रक्षामंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत 3 वर्षों में अमेरिका और चीन के बाद शीर्ष 3 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिसकी स्पीच सुनकर प्रभावित हो गए थे PM मोदी, BJP ने क्‍यों काट दिया उनका ही टिकट