Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों को लखपति बनाएंगे

बिहार की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

हमें फॉलो करें मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों को लखपति बनाएंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 7 मई 2024 (16:47 IST)
Rahul Gandhi targets PM Modi : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चाईबासा (झारखंड) में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने सत्ता में आने पर करोड़ों लोगों को लखपति बनाने का वादा किया।

 
लोकसभा चुनाव संविधान और आदिवासियों को बचाने के लिए : उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव संविधान और आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों को बचाने के लिए है। गांधी ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के नेता संविधान को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

 
मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में 22 लोगों को अरबपति बनाया : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासियों के 'जल, जंगल, जमीन' को 14-15 उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में 22 लोगों को अरबपति बनाया। सत्ता में आने पर हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देंगे। गांधी ने बेरोजगार डिप्लोमाधारकों, स्नातकों को 1 साल की प्रशिक्षुता प्रदान करने का वादा भी किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रिया सुले ने बारामती में अजित पवार की मां से आशीर्वाद लिया