Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बताया NDA क्यों होगा इस बार 400 पार?

गया में पीएम मोदी बोले, संविधान बनाने वाले 90 फीसदी सनातनी थे

हमें फॉलो करें पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बताया NDA क्यों होगा इस बार 400 पार?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 (11:22 IST)
PM Modi in Gaya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारे लिए आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि संविधान पर गलत नैवेटिव फैलाया गया। संविधान बनाने वाले 90 फिसदी लोग सनातनी थे। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बार 400 पार क्यों?
उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80-90% लोग सनातनी थे और उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहेब अंबेडकर का साथ दिया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि 400 पार क्यों? देश की जनता ने तय किया है 400 पार! क्योंकि देश की जनता 2047 में हिंदुस्तान को विकसित देखना चाहती है। लेकिन, देश को लूटने वालों को, भ्रष्टाचार करने वालों को, संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा देने के लिए भी देश की जनता NDA को 400 पार देना चाहती है। ये चुनाव NDA को जिताने का भी है, ये चुनाव देश में तबाही करने की आदत रखने वालों को सजा देने का भी है। इसलिए हिसाब 400 के पार जाने वाला है।
 
राहुल पर साधा निशाना : पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज तो खुलेआम कहते हैं कि, वो हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके दूसरे साथी हमारे सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया कहते हैं।
 
राजद पर हमला : प्रधानमंत्री ने कहा कि RJD ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार! इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। RJD ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने राजद को बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा और बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार बताया।
 
रामनवमी पर क्या बोले मोदी : उन्होंने कहा कि कल रामनवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। लेकिन, घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक का बहिष्कार कर दिया।
NDA vs विपक्ष : प्रधानमंत्री ने कहा‍‍ कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो महिला स्वयं सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये से भी कम मदद दी जाती थी। NDA सरकार के 10 साल में इन्हीं महिला समूहों को 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश में एक ऐसी क्रांति आई है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। ये क्रांति देश के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा की गई है। पिछले 10 साल में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं, बिहार में ही सवा करोड़ बहनें इन समूहों से जुड़ी हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि अब अगले 5 वर्षों के लिए मोदी का गारंटी कार्ड अपडेट हो गया है। गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे, ये मोदी की गारंटी है। गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है। 
 
उन्होंने कहा कि दलित, वंचित और पिछड़ों के नाम पर कांग्रेस और राजद ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा। दलितों वंचितों और पिछड़ों को अधिकार और सम्मानपूर्ण जीवन NDA ने दिया है। 25 करोड़ देशवासियों को आपके इस सेवक ने गरीबी से बाहर निकाला है। दशकों तक गरीबों को रोटी, मकान के सपनें दिखाए कांग्रेस और उनके साथियों ने। लेकिन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए NDA सरकार ने।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पलानीस्वामी का बड़ा आरोप, भाजपा ने अन्नाद्रमुक को तोड़ने की कोशिश की