Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल के कूच बिहार में Modi vs Mamata, मोदी की सभा से पहले चर्चा में ममता की चाय

हमें फॉलो करें बंगाल के कूच बिहार में Modi vs Mamata, मोदी की सभा से पहले चर्चा में ममता की चाय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (08:40 IST)
Modi vs Mamata in kuch bihar : पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में आज सियासी पारा गरमाएगा। यहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी दोनों कही ही सभाएं हैं। 2024 के चुनावी रण में पहली बार पीएम मोदी और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एक ही दिन एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगे।
 
पीएम मोदी गुरुवार को बिहार के जमुई में एक रैली के साथ बिहार में एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, जो राज्य में उनकी पहली रैली होगी। इसके बाद कूचबिहार में उनकी रैली होगी।
 
ममता की चाय से गरमाई सियासत : इधर ममता भी उत्तर बंगाल में खासा जोर लगा रही है। उन्होंने पीएम की रैली से पहले जलपाईगुड़ी में बुधवार को चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान ममता ने चाय की पत्तियां तोड़ने से लेकर चाय बनाने तक का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने चाय सर्व भी की।
 
टीएमसी की तरफ से एक्स पर एक अन्य पोस्ट में ममता बनर्जी की चाय बगान के मजदूरों के साथ वाली तस्वीरें पोस्ट की गई है। तस्वीरों में ममता बनर्जी मजदूरों के साथ चाय पत्ती तोड़ती नजर आ रही हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर ममता बनर्जी को चाय बनाते हुए और इसे मजदूरों को सर्व करते भी देखा जा सकता है।
उत्तर बंगाल में भाजपा भारी : 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्‍तर बंगाल की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। जबकि तृणमूल कांग्रेस एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी। ममता की तृणमूल कांग्रेस यहां जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं भाजपा के सामने चुनौती यहां बढ़त को बनाए रखना है।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ममता बनर्जी ने भाजपा के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य का मखौल उड़ाया तथा उसे 200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती दी।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव अभियान में डीपफेक का हो रहा है जमकर इस्तेमाल