Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनावों से पहले ओडिशा में BJP को लगा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर BJD में हुईं शामिल

हमें फॉलो करें चुनावों से पहले ओडिशा में BJP को लगा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर BJD में हुईं शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भुवनेश्वर , सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (18:42 IST)
Odisha BJP Vice President Lekhashree Samantasinghar joins BJD : लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर पार्टी से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल को लिखे अपने त्याग पत्र में लेखाश्री ने कहा कि नेतृत्व का विश्वास अर्जित करने में विफल होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है।
नेतृत्व का विश्वास अर्जित करने में विफल : लेखाश्री भाजपा की ओडिशा इकाई की दूसरी उपाध्यक्ष हैं जिन्होंने चुनाव के कुछ सप्ताह पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भृगु बक्सीपात्रा भी पार्टी छोड़कर बीजद में शामिल हो गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल को लिखे अपने त्याग पत्र में लेखाश्री ने कहा कि नेतृत्व का विश्वास अर्जित करने में विफल होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है।
लेखाश्री ने त्याग पत्र में कहा मैंने पिछले दस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया है। लेकिन पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत के बावजूद मैं नेतृत्व का विश्वास हासिल नहीं कर सकी। इसलिए मुझे लगता है कि यहां मेरे लिए करने के लिए कुछ नहीं बचा है और ओडिशा के लोगों की सेवा करने की मेरी इच्छा बाधित हो रही है।
 
मैं बीजद के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी : लेखाश्री रविवार को बीजू जनता दल के सांसदों- मानस रंजन मंगराज और सस्मित पात्रा की मौजूदगी में बीजद में शामिल हुईं। बीजद के प्रदेश मुख्यालय 'संखा भवन' में पार्टी में शामिल होने के बाद लेखाश्री ने कहा, ऐसी पार्टी के लिए पसीना बहाने के बाद बदलाव करना मुश्किल है जिसने मेरी मेहनत को नहीं पहचाना। मुझे स्वीकार करने के लिए मैं बीजद को धन्यवाद देती हूं। मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की विकास गतिविधियों से प्रेरित हूं। मैं बीजद के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।
बालासोर लोकसभा सीट से टिकट के लिए प्रयास कर सकती हैं : चूंकि बीजद ने अभी तक बालासोर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, इसलिए वह बालासोर लोकसभा सीट से टिकट के लिए प्रयास कर सकती हैं। बीजद ने 2019 में राज्य की 21 लोकसभा सीट में सात पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। हालांकि इस बार पार्टी ने अब तक केवल छह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : यूनीवार्ता
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Odisha Assembly Election : बीजद ने चुनावी मैदान में उतारे 80 वर्षीय 2 उम्मीदवार, जानिए दोनों कहां से लड़ेंगे चुनाव