Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP की सभी लोकसभा सीटें भाजपा की होंगी, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने कहा

राहुल गांधी लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाते हैं

हमें फॉलो करें MP की सभी लोकसभा सीटें भाजपा की होंगी, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने कहा
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

, मंगलवार, 5 मार्च 2024 (21:27 IST)
MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) ने बताया कि मध्यप्रदेश में लोकसभा (Lok Sabha) में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। शुक्ला ने 'वेबदुनिया' से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में अयोध्या में यह बात कही।

 
राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर यह बोले : राहुल गांधी और अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर दर्शन न करने पर और राहुल गांधी के उस बयान कि 'जय श्रीराम, जय श्रीराम' बोलकर लोगों से पैसे लेने काम किया जा रहा है, का जवाब देते हुए कहा कि इस तरीके की बातें करके वे हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाते हैं। उनकी इस मानसिकता के कारण ही उनकी पराजय होती है। गैरजिम्मेदार बयान देना अब देश की जनता को स्वीकार नहीं है।

 
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। भाजपा 400 सीटों से अधिक लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी ने ओडिशा में किया अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास