Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP युवा कांग्रेस प्रमुख बने मितेंद्र दर्शन सिंह, विक्रांत भूरिया ने व्यस्तता का हवाला देते पद छोड़ा

इस्तीफे में विक्रांत भूरिया ने यह कहा

हमें फॉलो करें MP युवा कांग्रेस प्रमुख बने मितेंद्र दर्शन सिंह, विक्रांत भूरिया ने व्यस्तता का हवाला देते पद छोड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (21:23 IST)
Mitendra Darshan Singh : भारतीय युवा कांग्रेस ने मितेंद्र दर्शन सिंह (Mitendra Darshan Singh) को मध्यप्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष (Congress chief) नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) ने पिता के चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय युवा कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मितेंद्र दर्शन सिंह को राज्य युवा शाखा के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

 
इस्तीफे में विक्रांत भूरिया ने यह कहा : सिंह प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और अध्यक्ष बनने से पहले वह कांग्रेस की युवा शाखा के राष्ट्रीय सचिव थे। इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को भेजे इस्तीफे में विक्रांत भूरिया ने कहा कि वे राज्य युवा शाखा के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका को उचित रूप से नहीं निभा पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए प्रचार करने के लिए पूरा समय देना पड़ रहा है।

 
विक्रांत ने किसी और को नियुक्त करने का आग्रह किया था : विक्रांत ने कहा कि वे अपने पिता कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। कांतिलाल रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विक्रांत ने अपने 'एक्स' हैंडल पर पत्र साझा करते हुए श्रीनिवास से उनकी जगह किसी और को नियुक्त करने का आग्रह किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटोले ने किया स्पष्ट, MVA में सीटों के समझौते को लेकर पार्टी ने एक कदम पीछे खींचा