Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ममता बनर्जी ने बताया 7 चरणों में क्‍यों कराए जा रहे लोकसभा चुनाव

हमें फॉलो करें Mamta Banerjee

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

औसग्राम (पश्चिम बंगाल) , बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (18:10 IST)
Mamta Banerjee's statement regarding Lok Sabha elections : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सवाल किया कि देशभर में भीषण गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव 7 चरणों में क्यों कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आम चुनाव का कार्यक्रम भाजपा को संतुष्ट करने के लिए बनाया गया है।
बोलपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार असित मल के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने दावा किया, पहले, चुनाव प्रक्रिया 2 या 3 मई तक समाप्त हो जाती थी, लेकिन इस साल गंभीर मौसमी स्थितियों के बीच उन्होंने इसे तीन महीने तक खींच दिया है।
बनर्जी ने कहा, निर्वाचन आयोग ने भाजपा को संतुष्ट करने के लिए तीन महीने के लिए चुनाव की योजना बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकसद लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। बनर्जी ने लोगों से पानी बर्बाद न करने का भी आग्रह किया, क्योंकि राज्य के कई इलाके जल संकट का सामना कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवनीत राणा से 'दुश्मनी', गरीबों के रॉबिनहुड, कौन हैं बच्चू सिंह कड्डू