Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी-शाह सरकार सत्ता में आई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

हमें फॉलो करें Mallikarjun Kharge

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सतना (मप्र) , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (20:50 IST)
Mallikarjun Kharge's statement regarding democracy in the country : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि यदि मोदी-शाह सरकार फिर से सत्ता में आई, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
खरगे ने मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को भी खत्म कर देंगे। खरगे ने सभा में कहा, यदि आप संविधान, महिलाओं, मजदूरों और किसानों के वोट के अधिकार को बरकरार रखना चाहते हैं, तो कांग्रेस और उसके 'पंजा' (हाथ) चिह्न को वोट दें।
खरगे ने सतना में कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया, यदि मोदी-शाह की सरकार फिर से सत्ता में आई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। खरगे ने उन लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह की भी आलोचना की, जो तब तक भ्रष्ट थे, जब तक वे दूसरे दलों में थे।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि शाह के पास भ्रष्ट लोगों को भाजपा में शामिल करने से पहले धोने के लिए वॉशिंग मशीन के साथ एक बड़ी लॉन्ड्री है। सतना में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ