Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BJP candidates list: भाजपा के 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पूरी सूची, पहली List में मोदी, राजनाथ, शाह, ईरानी के नाम

हमें फॉलो करें Loksabha Election 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 2 मार्च 2024 (19:51 IST)
First list of BJP candidates of Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली और बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नाम भी शामिल हैं। बनारस के पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। 
 
बांसुरी स्वराज को भी टिकट : पार्टी ने दिल्ली से स्व. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को नई सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट गुना से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार सिंधिया चुनाव हार गए थे। 
ALSO READ: Loksabha BJP election candidate : पढ़िए कौन लड़ेगा राजस्‍थान, छग और गुजरात में लोकसभा चुनाव?
 
यूपी की अमेठी सीट से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लखीमपुर खीरी कांड से विवादों में आए केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को उम्मीदवार बनाया गया है। अयोध्या सीट पर एक बार फिर लल्लू सिंह को टिकट दिया गया है। राजस्थान में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को फिर टिकट मिला है, जबकि सीकर सीट से एक बार फिर स्वामी सुमेधानंद पर भरोसा जताया गया है। भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौड़ से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस सूची में बिहार से एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। 
 
28 महिलाओं को टिकट : 195 उम्मीदवारों उम्मीदवारों की पहली सूची में 28 महिलाएं हैं, जबकि 50 से कम आयु के 47 नौजवान हैं। पार्टी ने एससी के 27, एसटी 18 और पिछड़ा वर्ग से सर्वाधिक 57 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने यूपी में 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान 15, गुजरात से 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इनके अलावा तेलंगाना से 9, असम से 14, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ 11, दिल्ली से 5, जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, गोवा 1, दमन दीव से 1 सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की गई है। 
भाजपा के 195 उम्मीदवारों की पूरी सूची
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Himachal Political Crisis : राजेंद्र राणा का दावा, कम से कम 9 और विधायक हमारे संपर्क में