Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बसपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट

हमें फॉलो करें Mayawati

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (11:53 IST)
BSP candidates list : बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के लिए 9 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने घोसी सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान और आजमगढ़ से भीम राजभर को चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
बसपा ने एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने अपनी पहली सूची में 16, दूसरी में 9 और तीसरी में 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब तक कुल 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। मथुरा से पार्टी ने टिकट भी बदला है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्त्तर प्रदेश की 72 सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में होगा। आज से तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समुद्र में लगाया गोता, 60 फीट पानी के अंदर चलाया Voting Campaign (वीडियो)