Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी के कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, कटेगा लालू के दामाद का टिकट

हमें फॉलो करें akhilesh yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (08:34 IST)
Loksabha election 2024 news : लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वे 1-2 दिन में उत्तर प्रदेश के कन्नौज से नामांकन भर सकते हैं। पार्टी ने इस सीट पर अखिलेश के भतीजे और लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता अखिलेश यादव के ही कन्नौज से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव से अपना फैसला बदलने की गुजारिश की है।
 
हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। अखिलेश इस मामले में चाचा कोई फैसला करने से पहले चाचा रामगोपाल और शिवपाल से भी चर्चा करना चाहते हैं। बहरहाल सपा के हल्कों में माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
 
पहले कहा जा रहा था कि अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां और रोडशो करेंगे।

कौन हैं तेज प्रताप यादव : तेज प्रताप सिंह यादव के पिता रणवीर सिंह यादव सपा प्रमुख अखिलेश के चचेरे भाई थे। वे सैफई महोत्सव के संस्थापक रहे हैं। रणवीर सिंह यादव का निधन 2002 में हो गया था। तेज प्रताप ने अपना राजनीतिक करियर वर्ष 2004 में शुरू किया था। सबसे पहले वे क्षेत्र पंचायत सदस्य सैफई से निर्विरोध चुने गए थे। वर्ष 2012 में सैफई के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे।
 
2014 में वे मैनपुरी लोकसभा से उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गए थे। उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री राज लक्ष्मी यादव से वर्ष 2015 में हुई थी।
 
मुलायम परिवार की सीट है कन्नौज : कन्नौज लोकसभा सीट को मुलायम परिवार की परंपरागत सीट माना जाता है। 1999 में मुलायम सिंह यादव, 2000, 2004 और 2009 में अखिलेश तथा 2012 और 2014 में डिंपल यादव यहां से चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जोधपुर में मोदी के मंत्री शेखावत को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं करण सिंह उचियारड़ा