Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आम आदमी पार्टी का दावा, केजरीवाल की रिहाई से देश में होंगे बड़े बदलाव

हमें फॉलो करें आम आदमी पार्टी का दावा, केजरीवाल की रिहाई से देश में होंगे बड़े बदलाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 10 मई 2024 (16:52 IST)
Aam Aadmi Party's claim regarding Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के लिए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उनकी रिहाई से देश में बड़े बदलावों का मार्ग प्रशस्त होगा।
यहां पार्टी कार्यालय में आप नेता एवं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अंतरिम जमानत को केजरीवाल के लिए भगवान हनुमान का आशीर्वाद बताया। केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी।
कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा। एक जून सात चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान आखिरी दिन है। मतगणना चार जून को होगी।
 
देश में लोकतंत्र से प्यार करने वाले सभी लोग : भारद्वाज ने कहा, केजरीवाल को 40 दिन बाद अंतरिम जमानत मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह दैवीय संकेत भी है कि देश में मौजूदा हालात बदलने वाले हैं। उनकी रिहाई से देश में बड़े बदलावों का मार्ग प्रशस्त होगा। पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र से प्यार करने वाले सभी लोग शीर्ष अदालत के फैसले से बहुत खुश हैं और यह उनके लिए आशा की किरण है।
 
उन्होंने कहा, शीर्ष अदालत के फैसले ने न केवल केजरीवाल को अंतरिम जमानत प्रदान की है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की जीत भी सुनिश्चित की है। आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शीर्ष अदालत के फैसले को देश में सच्चाई तथा लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र को बचाएगा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराएगा।
 
सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं : आतिशी ने कहा, मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वोट की ताकत से लोकतंत्र को बचाने और देश में तानाशाही को बदलने का यह आखिरी मौका है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में, कहा, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत है। तानाशाही खत्म होगी। सत्यमेव जयते।
 
दिल्ली में आप के कार्यालय में जश्न : आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, हम उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हैं। सत्यमेव जयते! तानाशाही खत्म होगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली में आप के कार्यालय में जश्न मनाया गया। खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाचना शुरू कर दिया और जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए जैसे नारे लगाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिदम्बरम बोले, मोदी के आरोप की जांच संबंधी राहुल की मांग बिलकुल सही