Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Twitter की 'रजनीकांत' बनीं प्रियंका गांधी, बिना ट्‍वीट के कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख के पार

हमें फॉलो करें Twitter की 'रजनीकांत' बनीं प्रियंका गांधी, बिना ट्‍वीट के कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख के पार
, मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (11:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्विटर पर दस्तक दी और इसके बाद 10 घंटे के भीतर ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई। 
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रियंका को ‘सोशल मीडिया का नया सुपरस्टार’ करार दिया। थरूर ने ट्विटर पर प्रियंका के पहले दिन की ALSO READ: सियासत के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री, ट्‍विटर अकाउंट बनाते इन्हें किया फॉलो...लोकप्रियता की तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की। उन्होंने कहा कि रजनीकांत ही सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके 24 घंटे में ट्विटर पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।
 
थरूर ने बताया कि अब तक प्रियंका गांधी को ट्विटर पर आए 12 घंटे ही हुए हैं और उनके एक लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे रजनीकांत की प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का जन्म हुआ है। ट्विटर पर अकाउंट बनाने वाले थरूर पहले कांग्रेसी नेता थे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं।
 
प्रियंका गांधी ने अब तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनने के बाद उत्तर प्रदेश का पहला दौरा करने के दिन ही उन्होंने ट्विटर पर लॉगइन भी किया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर आने की जानकारी दी गई। उनका ट्विटर हैंडल ‘@priyankagandhi’ है।
webdunia
ट्विटर पर अभी वे कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, अपने भाई राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत और रणदीप सिंह सुरजेवाला और अहमद पटेल को फॉलो कर रही हैं।
 
राहुल गांधी को ट्विटर पर 84.7 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं, वहीं थरूर को 67.5 लाख लोग फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.54 करोड़ लोग फॉलो करते हैं और वे ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली की होटल में भीषण आग से 17 की मौत, दहशत में बिल्डिंग से कूदे लोग...