Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनावों के साथ ही तमिलनाडु की 18 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनावों के साथ ही तमिलनाडु की 18 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
, सोमवार, 11 मार्च 2019 (09:17 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सत्यव्रत साहू ने रविवार को यह जानकारी दी। 
 
साहू ने यहां संवाददताओं को बताया कि राज्य में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लेकिन मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं होंगे। 
 
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 18 अप्रैल को राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे और उसी दिन 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। चुनाव नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबसे तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है : अरविंद केजरीवाल