Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जबलपुर में कांग्रेस से विवेक तनखा का नाम लगभग तय, बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को मिलेगी चुनौती

हमें फॉलो करें जबलपुर में कांग्रेस से विवेक तनखा का नाम लगभग तय, बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को मिलेगी चुनौती

विकास सिंह

, मंगलवार, 26 मार्च 2019 (15:22 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर जबलपुर में सियासी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर अपने दिग्गज नेता विवेक तनखा पर दांव लगाने जा रही है।
 
 
जबलपुर से विवेक तनखा का लोकसभा टिकट लगभग तय हो गया है और पार्टी जल्द ही इसका ऐलान कर देगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राकेश सिंह और विवेक तनखा के बीच ही चुनावी मुकाबला हुआ था, जिसमें राकेश सिंह ने विवेक तनखा को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था।
 
 
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबलपुर में वापसी  करते हुए आठ में से चार विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है, वहीं मौजूदा कमलनाथ सरकार में जबलपुर से दो कैबिनेट मंत्री भी हैं। अगर बात करें विवेक तनखा की तो तनखा की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है और वे मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफी करीबी हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाकौशल की जिम्मेदारी विवेक तनखा को दी थी और इसके बाद चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में गए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिग्विजय की उम्मीदवारी के बाद इंदौर सीट से फिर चला सिंधिया का नाम