Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अश्विन की पत्नी हो गईं धोनी के कारण दुखी

हमें फॉलो करें अश्विन की पत्नी हो गईं धोनी के कारण दुखी
, गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (16:59 IST)
मुंबई। रोमांचक मैच छूट जाने के गम से ज्यादा बड़ा गम होता है अपने पसंदीदा खिलाड़ी की पारी को न देख पाना और अगले दिन बस समाचारों में वाह वाही सुनना। ऐसा ही कुछ हुआ आर अश्विन की पत्नी के साथ जो महेंद्र सिंह धोनी के खेल की मुरीद हैं। 
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे। उन्होंने 34 गेंदों में 7 छक्कों और 1 चौके की मदद से शानदार 70 रन बनाए, जिसके दम पर टीम ने मैच को जीता। इसे रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीथी अश्विन ने मिस कर दिया, जिसका अफसोस उन्होंने ट्विटर पर भी जाहिर किया।
webdunia
चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बेंगलोर ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए। बैंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 30 गेंदों में आठ छक्कों व दो चौकों की मदद से 68 रनों की धुंआधार पारी खेली। 
 
चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर 206 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने 53 गेंदों में आठ छक्के और तीन चौकों की मदद से 82 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 34 गेंदों का सामना किया। अब इतना दिलचस्प मैच और धोनी की आतिशी पारी कोई मिस कर देगा तो दुख तो होगा ही। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेलवे ने अपने राष्ट्रमंडल स्वर्ण विजेताओं को दिए 25-25 लाख