Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्टीव वॉ के बेटे का चयन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में

हमें फॉलो करें स्टीव वॉ के बेटे का चयन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में
, शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (23:27 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ के बेटे ऑस्टिन का चयन अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गयी 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। अंडर-19 विश्व कप न्यूजीलैंड में अगले साल 13 जनवरी से तीन फरवरी तक खेला जाएगा।


जैसन सांघा टीम के कप्तान है और ऑस्टिन के अलावा टीम में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड के बेटे विल सदरलैंड को भी जगह मिली है, जो इसके उपकप्तान है। पिछले साल अंडर-17 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्टिन ने नाबाद शतक लगाया था।

इस साल श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 के भी वह सदस्य थे। पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस टीम के कोच होंगे जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स उनके सहायक होंगे। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में भारत के खिलाफ 14 जनवरी को होने वाले मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगा। इस ग्रुप में जिम्बाब्वे और पपुआ न्यू गिनी की टीमें भी शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीवी सिंधू की 'दुबई सुपर सीरीज' में लगातार तीसरी जीत