Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेट प्रतिबंध के बाद स्मिथ के लिए समर्थन और सहानुभूति बढ़ी

हमें फॉलो करें क्रिकेट प्रतिबंध के बाद स्मिथ के लिए समर्थन और सहानुभूति बढ़ी
सिडनी , शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (14:41 IST)
सिडनी। गेंद से छेड़छाड़ मामले में कड़े प्रतिबंध के बाद रोते हुए माफी मांगने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के लिए सहानुभूति बढ़ने लगी है। उनके मीडिया के सामने रोते हुए माफी मांगने के बाद कोच डेरेन लीमैन ने भी इस्तीफा दे दिया।
 
 
ब्रिटिश अखबार 'द टाइम्स' का शीर्षक था- 'डियर ऑस्ट्रेलिया, दैट्स् इनफ नाऊ' (प्रिय ऑस्ट्रेलिया, अब बहुत हो गया) यह गेंद से छेड़छाड़ थी, हत्या नहीं। कप्तान स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर गेंद से छेड़छाड़ के लिए 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया, हालांकि इसके बाद टीम की काफी आक्रामक कहते हुए काफी आलोचना भी हुई।
 
ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न ने 'सिडनी डेली टेलीग्राफ' में लिखा कि हम सभी इतने आहत और गुस्से में हैं, शायद हम इतने निश्चिंत नहीं थे कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया की जाए। हमने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा था। उन्होंने लिखा कि लेकिन अब चीजों को देखा जाए तो उन्होंने जो कुछ अपराध किया, यह आलोचना उससे कहीं ज्यादा दिख रही है। 
 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें दूसरा मौका मिलना चाहिए और उम्मीद करता हूं कि उन्हें अब चारों तरफ से सही समर्थन मिलेगा। उन्होंने आज जो कुछ किया (माफी मांगी), उसके लिए काफी हिम्मत चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी संघ ने खिलाड़ियों के हितों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह सजा गेंद से छेड़छाड़ मामले में होने वाली सजा की तुलना से मेल नहीं खाती। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या स्मिथ ने सीए के खिलाफ बगावत का खामियाजा भुगता...