Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साक्षी धोनी ने 'ड्रेस' क्या पहनी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल...

हमें फॉलो करें साक्षी धोनी ने 'ड्रेस' क्या पहनी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल...
, सोमवार, 30 जुलाई 2018 (23:20 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने 2 दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर क्या की, सोशल मीडिया में इस तस्वीर को लेकर बवाल मच गया। 2 दिन के भीतर साक्षी धोनी की इस तस्वीर को 2 लाख 12 हजार 679 लाइक मिल चुके थे लेकिन इसके साथ ही साथ एक दूसरा धड़ा उनकी ड्रेस को लेकर घोर आपत्ति जता रहा है।
 
 
साक्षी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में हालिया तस्वीर पर सबसे ज्यादा लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जबकि यही ड्रेस उन्होंने अन्य मौकों पर भी पहनकर सहेली के साथ फोटो खिंचवाई है। एक तस्वीर में तो वे अपने पति यानी महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रही हैं।
webdunia
साक्षी धोनी की इन तस्वीरों के बाद उठे बवाल पर उन्हें खासकर लड़कियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जो लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देने की नसीहतें दे रही हैं। कई पुरुषों का कहना है कि जब धोनी भाई को इस ड्रेस से कोई समस्या नहीं है, तो लोगों को क्यों हो रही है?
 
इस मामले में लोग कमेंट्स करने के अलावा एक-दूसरे से लड़ भी पड़े हैं। कई जगह तो इतनी गंदी भाषा का उपयोग किया गया है कि उसे यहां लिखा भी नहीं जा सकता। लोगों की अपनी-अपनी सोच है और सुंदरता को देखने का नजरिया भी अलग-अलग है। कोई साक्षी की इस ड्रेस की ब्यूटी का मुरीद हुआ जा रहा है, तो कुछ लोगों की नजर में ये सब नंगापन दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर साक्षी को नसीहतें देने वालों की भी कमी नहीं है...
webdunia
साक्षी की इस ड्रेस पर कुछ चुनिंदा कमेंट्‍स... 
 
* जो लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं, वे पागल कुत्ते हैं।
* मैं कपड़े के बारे में बात नहीं कर रहा, मुझे इस फोटो से आपत्ति है।
* मैं इंतजार कर रहा हूं कि साक्षी खुद बोले, 'ये मेरी जिंदगी, मेरी पोस्ट'। 
* एक स्टार पत्नी के रूप में सदाबहार धोनी आप कमाल कर रहे हैं। आपकी प्रेरणा और समर्थन।
* इन टिप्पणियों को देखते हुए महसूस होता है कि हमारी मानसिकता कितनी कमजोर है। 
* यह आधुनिक युग है और पोशाक बारीकी से ढंकी हुई है और यह सब अच्छा है।
* साक्षी मैम, कृपया इस तरह की तस्वीर मत डालो।
 
* ये ड्रेस गंदी नहीं है... लोगों की सोच गंदी है।
* माही भाई का नाम खराब कर रही हों।
* पोशाक में कोई गलती नहीं... गलती उन निगाहों की है, जो गंदे तरीके से देख रहे हैं।
* जिन्होंने सड़े कमेंट किए हैं, वे डूबकर मर जाओ...।
* हम महिलाओं का सम्मान करते हैं लेकिन ये मानना पड़ेगा कि ये कपड़े पश्चिमी संस्कृति के हैं।
* साक्षी की इस ड्रेस में गलत क्या है? वे बहुत सुंदर लग रही हैं।
* आप हमारी 'आइडल वाइफ' हैं, धोनी का नाम खराब कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैड के बदलते मौसम में धैर्य रखना जरूरी : रहाणे