Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परिणीति चोपड़ा का 'दिल' इस भारतीय क्रिकेटर पर आया

हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा का 'दिल' इस भारतीय क्रिकेटर पर आया
, सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (21:37 IST)
बॉलीवुड अदाकाराओं और क्रिकेटरों के बीच प्यार की पींगे बढ़ना कोई नई बात नहीं है। शर्मिला टैगौर,  अंजू महेंद्रु, नीना गुप्ता, गीता बसरा, हेजल कीच (लंदन) या फिर अनुष्का शर्मा, इन सभी ने भारतीय  क्रिकेटरों को अपनी हसीन अदाओं से बोल्ड किया है। इसी कड़ी में शामिल होने जा रही हैं खूबसूरत  अदाकारा परिणीति चोपड़ा, जो प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। परिणीति के इश्क के जाल में फंसे हैं  टीम इंडिया के हॉट क्रिकेटर हार्दिक पांड्‍या।
 
हार्दिक पांड्‍या और परिणीति चोपड़ा के प्यार के किस्से सोशल मीडिया पर चटखारे लेकर पढ़े और  पढ़ाए जा रहे हैं। जिस तरह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुलेआम अपने इश्क का इजहार करते  नजर आते हैं, कुछ ऐसा ही मामला परिणीति और हार्दिक का भी बनता नजर आ रहा है। कहते हैं ना  इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता, लिहाजा ये नया जोड़ा भी बेहिचक अपनी मुहब्बत का इजहार करने  से पीछे नहीं है।
webdunia
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हार्दिक पांड्‍या इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर हैं और अपनी नई हेयर  स्टाइल की वजह से तो सुर्खियों में बने ही थे साथ ही साथ नए रोमांस की वजह से भी चर्चा में आ  गए हैं। 23 वर्षीय परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके एक तरह से इश्क का  एक बड़ा बम फोड़ दिया है।
 
परिणीति चोपड़ा ने एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- 'सबसे अमेजिंग पार्टनर  के साथ परफेक्ट ट्रिप, प्यार हवाओं में है।' इस अमेजिंग पार्टनर के क्या मायने निकाले जाएं? इस  फोटो के बाद तो ट्‍वीट का सिलसिला प्रारंभ हो गया। यदि भविष्य में दुनिया के सामने परिणीति और  हार्दिक की जोड़ी हाथों में हाथ डाले नजर आए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
webdunia

इसके जबाव में हार्दिक ने ट्वीट किया - 'क्या मैं अनुमान लगा सकता हूं? लगता है यह अगला बॉलीवुड और क्रिकेट लिंक है। वैसे फोटो अच्छी खींची है।'
webdunia

परिणीति ने हार्दिक को जवाब देते हुए लिखा 'ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी। वैसे ये राज़ इस फोटो में ही छुपा हुआ है।'
webdunia


इसके बाद हार्दिक को लोगों ने ट्रोल भी किया और लिखा ये सब करने से अच्छा है कि तुम अपने खेल पर ध्यान दो। भारतीय क्रिकेट के साथ हार्दिक पांड्‍या श्रीलंका में ही हैं और इस दौरे में भारत ने टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमाया। भारत को श्रीलंका के साथ एकमात्र टी20 मैच 6 सितम्बर को शाम 7 बजे से खेलना है। (वेबदुनिया न्यूज) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीवी सिंधु ने गोपीचंद के लिए बनाई फिल्म