Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व तेज गेंदबाज का निधन

हमें फॉलो करें पूर्व तेज गेंदबाज का निधन
मुंबई , शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (18:28 IST)
मुंबई। मुंबई और कर्नाटक के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर शरद राव का यहां बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राव का प्रथम श्रेणी करियर 1980-81 से 1985-86 तक का रहा। उन्होंने इस दौरान 10 मैच खेले और 16 विकेट झटके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट रहा था।
 
वे एकनाथ सोलकर की अगुवाई वाली बॉम्बे रणजी टीम का हिस्सा रहे थे जिसने बिशनसिंह बेदी की दिल्ली की टीम को 1980-81 फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी। राव राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कर्नाटक के लिए भी खेल चुके हैं और उन्होंने स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कर्नाटक स्पोर्टिंग एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉकी इंडिया ने ओल्टमैन्स को किया बर्खास्त